सोमवार, 30 मार्च 2020

खाली समय में घर पर बच्चों को क्या सिखाएँ?

     लॉक  डाउन  में घर के बच्चों को क्या सिखाए ?
        जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी के चलते सभी स्कूल व कॉलेज बंद हैं । ऐसा हमारे स्वस्थ की सुरक्षा के लिए किया गया है ।ये ऐसा समय है जब हम सभी को अपने घर में रह कर अपने आप को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखना है । यदि हम ऐसा नहीं करेंगे तो इस महामारी का खतरा बढ़ सकता है ।इस बीमारी से वृद्ध व बच्चे आसानी से प्रभावित हो सकते हैं। अतः हमें अपने घर के वरिष्ठ नागरिकों तथा बच्चों का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है ।
         जैसा कि देखा जा रहा है कि बच्चे घर पर रहकर परेशान हो रहे हैं ।क्या करें?क्या पढ़े ? पूरा दिन टेलीविजन देख कर अपना समय बिताना भी बच्चों के लिए आसान नहीं है और साथ ही यह उनकी सेहत के लिए भी सही नहीं है । तो आज जानते हैं कि बच्चों को क्या सिखाया जा सकता है इस लॉक
डाउन के समय में ,वे कौन सी गतिविधियों का प्रयोग अपने शारीरिक तथा मानसिक विकास के लिए कर सकते हैं ।1.आर्ट और क्राफ्ट :-घर में उपलब्ध पुराने कागज़ों का प्रयोग करके बच्चे कुछ क्राफ्ट बना सकते हैं जैसे ओरिगेमी के द्वारा वे कुत्ता,नाव,टोपी ,खरगोश आदि बना सकते हैं।
2.नाचना और गाना सीखना :-अगर आपके बच्चे की रुचि नाचने या गाने में है तो आप उसका ध्यान इस ओर आकर्षित कर सकते हैं।आप यूट्यूब की मदद से बच्चों को ये सीखने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है ।
3.क्रोसवर्ड या सुडुको भरना सिखाए:-इस कार्य के लिए आप अपने घर के पुराने अख़बारों का प्रयोग कर सकते हैं । आप बच्चों को सिखा सकते हैं कि इन्हें कैसे पूरा करना होता है ।
4.नए शब्दों का ज्ञान करना :-आप अपने घर में उपलब्ध किताबों या किसी अख़बार के माध्यम से नए शब्द सिखा सकते हैं ।साथ ही उसका अर्थ और प्रयोग भी सिखा सकते हैं।
5.कविता गायन व कहानी सुनाने की कला सिखना:- आप
इंटरनेट से  अपने बच्चे की आयु के अनुसार कविता व कहानी ढूंढ सकते हैं और उन्हें सुना सकते हैं ।आप बच्चों को इसे याद करने और फिर कुछ रोमांचक तरीके से सुनने के  लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं ।
6.चित्रकला(drawing) :- छोटे बच्चों को ड्रॉइंग करना अच्छा लगता है ,आप उन्हें इस काम के लिए भी प्रोत्साहित कर सकते हैं।
7.चैक बुक भरना,अपना सामान सही से रखना सिखा सकते है ।आप उन्हें वे जरूरी बातें समझा सकते हैं जो  भविष्य में उनके लिए उपयोगी साबित होगीं ।
       ऐसे और भी बहुत से काम हो सकते हैं जो हम बच्चों को सिखा सकते हैं।पर एक बात ध्यान रखने की है कि हर बच्चा अलग होता है और उसकी रुचि भी अलग होती है ।हमें अपने बच्चे की रुचि के अनुसार उसे कुछ सिखाना चाहिए।
आशा करती हूँ कि ये कुछ बातें आपके लिए उपयोगी होगी।
धन्यवाद!𐐐

2 टिप्‍पणियां:

Use of Technology in Education Boom or Bane

  Use of Technology in Education Boom or Bane Education is the medium through which a person learn about the languages, society ,science and...