![]() |
ज्ञान से भरा है जो,प्रश्नों से घिरा हैवो
दे रहा है ज्ञान वो ,बना रहा महान वो
हर प्रश्न को हल करे, हम में हौसला भरे
जला के ज्ञान का दिया ,आगे बढ़ा बढ़े चला ।
बना के शिक्षित हमें ,दिखा गए वो राह नई
सिखा दिया सही -गलत ,बता दिया भला -बुरा
देकर गए वो ज्ञान जो ,दिला गया सम्मान वो
न चाह कुछ भी कभी,बस चाह ये सम्मान दो।
न बैर है, न द्वेष है इसी से वो विशेष है
मिले सभी को उन्नति ,यही बस उद्देश्य है
दी होगी सज़ा भी रोष में ,कहा होगा आवेश में
पर सब किया था जो कभी ,वो था हमारे प्रेम में।
आज का युवा अभी से भूल गया वो उपदेश है
गुरु का मान सर्वोपरि ,जो ईश्वर ने दिया सन्देश है
मान और सम्मान का इच्छुक है वो विशेष है
दे दो उसे वो मान जो उसे सबसे प्रिय भेंट हो ।।
धन्यवाद !

Incredible teachers🙏🙏
जवाब देंहटाएंVery well😊
जवाब देंहटाएं�� nice
जवाब देंहटाएंRespect your teachers
Teachers are great 😊.
जवाब देंहटाएं