तनाव को कैसे दूर किया जा सकता है ....
इस दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे चिंता न हो ।सभी को किसी न किसी बात की चिंता सताती रहती है ।एक पुरानी कहावत है “चिंता चिता के समान” होती है।जब व्यक्ति अधिक चिंतित रहता है तब वह तनाव से ग्रसित हो जाता है ।यह तनाव मनुष्य को मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में नष्ट कर देता है । मानसिक तनाव मनुष्य को अन्य लोगों से अलग - थलग कर देता है । तनाव मनुष्य को एकांतवासी बना देता है । मानसिक तनाव कभी -कभी जानलेवा साबित हो सकता है । मानसिक तनाव को दूर करने के कुछ सामान्य तरीके और असरदार तरीके हैं ,जिन्हें अपनाकर मानव अपने तनाव को कमकर सकता है ।
- योग करना व व्यायाम करना - तनाव को कम करने में योग करना,ध्यान लगाना बहुत कारगर सिद्ध होता है । ध्यान लगाने से मानव का मन शांत होता है और व्यर्थ की चिंताएँ उसके मन में घर नहीं कर पाती ।व्यायाम करने से मनुष्य का मन दूसरी गतिविधियों की ओर जाता है जो उसे तनावमुक्त करने में सहायक हो सकते हैं ।
- किताबें पढ़ना - जब व्यक्ति परेशान हो ,चिंतित हो उस समय उसे प्रेरणादायक पुस्तकें पढ़नी चाहिए ।किसी कामयाब पुरुष या स्त्री की जीवनी पढ़कर प्रोत्साहन ले सकता है ।
- गाने सुनना व स्वयं गाने गुनगुना - जब मनुष्य उदास हो तब संगीत उसकी उदासी दूर करने में सहायक बन सकता है ।मनुष्य को अपने पसंद के गाने सुनने चाहिए ।साथ ही साथ वह गाने गा भी सकता है ।गाने गाने और सुनने से मन शांत और तरोताज हो जाता है ।
- अपने पुराने शौक फिर से पूरे करना -प्रत्येक व्यक्ति का कोई न कोई शौक (hobbie) अवश्य होता है ।तनाव या उदासी के समय वह उसे दोबारा करना शुरू कर सकता है ।अपनी पसंद का काम करना सभी को अच्छा लगता है और वह काम खुशी की अनुभूति भी कराता है ।
- पुराने दोस्तों से मिलना या फोन पर बातें करना - अपने मन को तनाव से दूर करने के लिए हम अपने दोस्तों से मिल सकते है और पुरानी यादें ताज़ा कर सकते हैं। अगर मिलना संभव न हो तो आज के समय में फोन पर बातें भी कर सकते हैं ।
- भ्रमण पर जा सकते हैं - तनाव से मुक्ति के लिए के लिए किसी खूबसूरत जगह घूमने जाया जा सकता है ।अगर बाहर जाना संभव नहीं हो तो घर के पास के किसी पार्क में जाया जा सकता है।दूसरें लोगों से बात करके हम अपनी चिंता को कुछ समय के लिए भूल जाते हैं।
- अपनी चिंताएँ किसी भरोसेमंद के साथ बाँटना - ऐसा कहाँ जाता है कि बाँटने से दुख कम हो जाते हैं ,इसलिए जब आप तनाव महसूस करते हैं तभी आप उसे किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ बाँट लो ।ऐसा करने से आपका मन शांत हो जाता है और तनाव भी दूर हो जाता है ।
आशा करती हूँ कि ये कुछ तरीके आपको तनावमुक्त करने में मदद करेंगे ।
धन्यवाद !


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें