रविवार, 12 अप्रैल 2020

भारत देश :एकता का संदेश

हमारा देश -एकता का संदेश 
न मिटा है, न झुका है । न मिटेगा,न झुकेगा ।।
ये देश है हमारा , डटा है ये राह में  ,डटा ही रहेगा ।।
                 चाहे आए आँधी या तूफ़ां आए
                 खड़ा है ये दृढ़ता से ,खड़ा ही रहेगा ।।
चाहे हो कोई विपिता ,या करे कोई हमला 
रहे हम एक और रही हममें एकता 
किए लाख यत्न मिटाने को एकता 
पर,मिटा न सका कोई हमारी ये एकता ।।
मज़हब हैं अलग और मान्यताएँ अलग 
पहनावा है अलग और खानपान में है फ़र्क
बोली में फ़र्क और भाषाएं अलग 
फिर भी  नहीं हैं किसी की भावनाएँ गलत
बधें एक धागे में ,बधें एक नाते में 
न तोड़ पाया है कोई और न कोई तोड़ पाए ।।
जो भी आया मिटाने हमें,खुद ही मिट गया ज़माने से वो
हम है एक और देते यही उपदेश  
ये देश है हमारा एकता का संदेश 
विभिन्नता है हमारी विरासत,नहीं कोई बोझ 
यही है हमारी कामना कि आगे बढ़ता रहे हमारा देश 
उन्नति की राह पर पाए सभी मुकाम
ये देश है हमारा, देता है
एकता का पैगाम ।।
  धन्यवाद !
https://www.amazon.in/dp/B01M9EB7ZK/ref=cm_sw_r_wa_apa_i_MJw.EbQS66MJ7

2 टिप्‍पणियां:

Use of Technology in Education Boom or Bane

  Use of Technology in Education Boom or Bane Education is the medium through which a person learn about the languages, society ,science and...